Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मोरक्को ने सुधारों के लिए अफ्रीकी विकास बैंक (AfDB) से 434.4 मिलियन यूरो का ऋण प्राप्त किया।

    नवम्बर 14, 2026

    शेख मोहम्मद ने अरब लीग प्रमुख नबील फहमी से मुलाकात की

    नवम्बर 14, 2026

    CoreStack ने क्लाउड के साथ AI को भी नियंत्रित करने के लिए TokenOps लॉन्च किया

    नवम्बर 13, 2026
    नया विश्वासनया विश्वास
    • ऑटोमोटिव
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • जीवन शैली
    • विलासिता
    • समाचार
    • खेल
    • तकनीकी
    • यात्रा
    • संपादकीय
    नया विश्वासनया विश्वास
    मुखपृष्ठ » Solo-Dex और Polymedicure की साझेदारी, भारत व एशिया में बिना ओपिऑयड के तीव्र दर्द प्रबंधन की पहल
    ACCESS Newswire

    Solo-Dex और Polymedicure की साझेदारी, भारत व एशिया में बिना ओपिऑयड के तीव्र दर्द प्रबंधन की पहल

    अगस्त 11, 2025
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Reddit VKontakte

    NEW DELHI, INDIA AND WOLF CREEK, MT / ACCESS Newswire / August 6, 2025 / इस समझौते के तहत, पॉलिमेड Solo-Dex के प्रमुख उत्पाद Fascile Continuous Peripheral Nerve Block System का निर्माण Solo-Dex के सख्त गुणवत्ता मानकों के अनुसार करेगा जिसे भारत और प्रमुख वैश्विक बाज़ारों में वितरित किया जाएगा। यह उत्पाद पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में क्लिनिकल उपयोग के लिए स्वीकृत है और अब भारत के बढ़ते Enhanced Recovery After Surgery (ERAS) कार्यक्रमों और डे सर्जरी देखभाल के विस्तार में सहायक होगा।

    Solo-Dex के सीईओ Steven Eror ने कहा “यह भारत में दर्द से राहत के लिए एक निर्णायक बदलाव है। पॉलिमेड का पैमाना, सटीकता और मजबूत नियामक ढांचा उन्हें आदर्श विनिर्माण साझेदार बनाता है। हम मिलकर ऐसी तकनीक प्रदान करेंगे जो सिर्फ दर्द को दबाती नहीं बल्कि उसे पूरी तरह समाप्त करती है।”

    भारत में पहली बार: तेज़, सुरक्षित व ओपियोइड-रहित दर्द नियंत्रण

    Solo-Dex का पेटेंटेड उपकरण दो मिनट से भी कम समय में लगाया जा सकता है और निरंतर, स्थानीयकृत दर्द-नियंत्रण प्रदान करता है, वो भी बिना किसी ओपियोइड के। पारंपरिक तरीकों के विपरीत, जिनमें अक्सर IV सेडेशन की आवश्यकता होती है और जो रोगियों में डिलीरियम (अस्पष्ट चेतना) का कारण बन सकते हैं, Solo-Dex प्रणालीगत दवा के संपर्क को न्यूनतम करती है, मौखिक ओपियोइड की आवश्यकता को समाप्त करती है और इस प्रकार रोगी की सुरक्षा बढ़ाती है। यह रिकवरी समय कम करती है और अस्पताल संसाधनों पर निर्भरता घटाती है।

    यह तकनीक ERAS प्रोटोकॉल के साथ आसान इंटीग्रेशन के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे अस्पतालों को ऑपरेशन के बाद के दर्द का अधिक प्रभावी प्रबंधन करने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे भारत का स्वास्थ्य सिस्टम डे-सर्जरी और आउटपेशेंट मॉडल अपनाता जा रहा है, Solo-Dex एक ऐसा समाधान प्रदान करता है जो क्लीनिकल परिणामों से समझौता किए बिना रोगी संतुष्टि और थ्रूपुट बढ़ाता है।

    Polymed के प्रबंध निदेशक हिमांशु बैद ने कहा “हमें इस अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का हिस्सा बनकर खुशी है। यह साझेदारी न केवल भारत के डॉक्टरों और रोगियों के लिए अत्याधुनिक प्रबंधन ला रही है, बल्कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी बढ़ावा देती है।”

    वैश्विक प्रभाव के लिए डिज़ाइन

    निर्माण कार्य पॉलिमेड के ISO 13485-प्रमाणित, FDA-ऑडिटेबल संयंत्रों में होगा, जिसमें शुरुआती आदेश 1,00,000 यूनिट के लिए होंगे। भारत के अलावा यह साझेदारी एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और चुनिंदा यूरोपीय बाज़ारों में अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने का लक्ष्य रखती है। Solo-Dex वैश्विक नियामक अनुपालन और ब्रांडिंग की निगरानी करेगा।

    Eror ने बताया कि इस समझौते के बाद अब Solo-Dex के पास वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए स्केलेबल और लागत-प्रभावी उत्पादन क्षमता है, जबकि हमारी तकनीक के लिए आवश्यक क्लीनिकल सटीकता और गुणवत्ता बनाए रखी जाती है। हम पॉलिमेड के साथ मिलकर दुनिया भर में सुरक्षित, ओपियोइड-रहित सर्जिकल रिकवरी की मांग को पूरा करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।”

    Solo-Dex और पॉलिमेड की साझेदारी भारत के प्रमुख अस्पताल नेटवर्क के साथ जुड़ रही है और इसकी वाणिज्यिक उपलब्धता Q4 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।

    Solo-Dex, Inc. के बारे में

    Solo-Dex एक अमेरिका-स्थित मेडिकल डिवाइस कंपनी है, जो ओपियोइड-रहित तीव्र दर्द प्रबंधन पर केंद्रित है। इसके पेटेंटेड Continuous Peripheral Nerve Block Systems एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स को ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक लोकल एनेस्थीसिया देने में सक्षम बनाते हैं। Solo-Dex तकनीक अमेरिका और यूरोपियन यूनियन में क्लिनिकल उपयोग के लिए स्वीकृत है।

    Poly Medicure Limited के बारे में

    Polymed भारत के सबसे भरोसेमंद चिकित्सा उपकरण ब्रांडों में से एक है, जिसकी पोर्टफोलियो में 125 से अधिक FDA-स्वीकृत और CE-मार्क्ड उत्पाद शामिल हैं। 100 से अधिक देशों में वैश्विक उपस्थिति के साथ पॉलिमेड उन्नत मेनुफेक्चरिंग सुविधाएं संचालित करता है और बड़े पैमाने पर इनोवेशन, उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मीडिया संपर्क:

    Solo-Dex, Inc.

    Steve Eror

    steve.eror@solo-dex.com

    Poly Medicure Ltd.
    सुजीत कुमार गुप्ता
    sujit@polymedicure.com

    संबंधित पोस्ट

    CoreStack ने क्लाउड के साथ AI को भी नियंत्रित करने के लिए TokenOps लॉन्च किया

    नवम्बर 13, 2026

    ने रास अल खैमाह में नया व्यापार केंद्र का उद्घाटन किया

    जून 30, 2026

    Eylsia Nicolas ने माइक्रोपेमेंट्स द्वारा संचालित AI अडैप्टिव डिजिटल पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए मेटा इंडिया के साथ साझेदारी की

    मई 1, 2026
    वर्तमान समाचार

    मोरक्को ने सुधारों के लिए अफ्रीकी विकास बैंक (AfDB) से 434.4 मिलियन यूरो का ऋण प्राप्त किया।

    नवम्बर 14, 2026

    शेख मोहम्मद ने अरब लीग प्रमुख नबील फहमी से मुलाकात की

    नवम्बर 14, 2026

    एटीआई ने 2063 तक मनीला साउथ हार्बर का लाइसेंस हासिल कर लिया है।

    नवम्बर 13, 2026

    COP31 में तीन देशों ने कार्बन क्रेडिटिंग पहल शुरू की

    नवम्बर 13, 2026

    दक्षिणपूर्व एशिया को 2040 तक बुनियादी ढांचे के लिए 7.1 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता है।

    नवम्बर 12, 2026

    एक दशक की बातचीत के बाद नाइजीरिया और यूरोपीय संघ ने पुनः प्रवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    नवम्बर 12, 2026

    घाना के अल्पसंख्यक समुदाय ने 10 अरब डॉलर की नई अर्थव्यवस्था के लिए वित्तपोषण योजना की मांग की

    नवम्बर 11, 2026

    मोदी और ज़ेलेंस्की ने शांति प्रयासों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

    नवम्बर 11, 2026
    © 2023 नया विश्वास | सर्वाधिकार सुरक्षित
    • होमपेज
    • संपर्क करें

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.